रुडकी, अप्रैल 11 -- कलियर, संवाददाता। हल्द्वानी के किदवई नगर बनफूलपुरा निवासी दो बच्चे दो दिन पहले घर से निकलकर ट्रेन में बैठकर कलियर पहुंच गए थे, जो दरगाह क्षेत्र में घूमते हुए मिले। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने सूचना पर कलियर पुलिस और चाइल्ड लाइन यूनिट ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...