बगहा, जून 23 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के अलग-अलग जगहों से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। घटना 22 जून की है। मामले में दोनों के परिजनों ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में एक लड़की के पिता ने शिक्षक पर ही बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पुत्री पकड़ी ढाला के पास पढ़ने गई थी। अजय कुमार नामक एक प्राइवेट शिक्षक ने उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। इस मामले में उसकी पुत्री की एक सहेली को भी आरोपित किया गया है। वहीं एक नाबालिग के पिता ने का आरोप है कि गोपाला ब्रह्म स्थान निवासी रौशन कुमार नामक युवक शादी की नीयत से पुत्री का अपहरण कर लिया है। इसमें रौशन के घरवाले भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनो घटनाओं में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। ...