बेगुसराय, मई 2 -- बीहट, निज संवाददाता। रविवार की शाम कार्यशाला के प्रतिभागियों के द्वारा दो नाटकों के मंचन के साथ ही 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन होगा। बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी के बैनर तले बीहट मध्य विद्यालय परिसर में 24 अप्रैल से चल रही 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 3 मई यानी रविवार को कार्यशाला का समापन होगा। पिछले दस दिनों में यहां बच्चों और युवाओं की आंखों में जो चमक दिखी, वह सिर्फ अभिनय सीखने की नहीं, बल्कि खुद को पहचानने की थी।

कार्यशाला की विशेषताएँ रंगकर्मी स्वप्ना छेत्री के मार्गदर्शन में इन कलाकारों ने संवाद बोलना ही नहीं सीखा, बल्कि हर शब्द में भावना डालना, हर किरदार को जीना और मंच पर अपने डर को हराना भी सीखा। कार्यशाला के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला के प्रतिभागी 3 मई को अपन...