धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के विज्ञान ज्योति प्रोग्राम के तहत आईआईटी धनबाद ने नॉलेज पार्टनर के रूप में बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बर्द्धमान और जामताड़ा की 115 छात्राओं की मेजबानी की। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी दी गई। प्रो. मधुलिका गुप्ता नोडल कोऑर्डिनेटर, विज्ञान ज्योति प्रोग्राम ने विद्यार्थियों के साथ स्पेशल इंटरैक्शन सेशन किया। एसटीईएम से जुड़े क्षेत्रों को बेहतर तरीके से समझया। प्रो. सिंधिया लक्ष्मी, प्रो. सुरेश पी. एलुमलाई, प्रो. सुनील पुलेटिकुरती समेत अन्य ने संबोधित किया। विद्यार्थियों ने आई टू एच भवन का भ्रमण किया। उन्हें आईआईटी धनबाद के इनोवेशन इकोसिस्टम और टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों को करीब से जानने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- विज्ञान ज्योति के तहत छात्राओं ने...