प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- नगर पंचायत फूलपुर के वार्ड संख्या तीन पश्चिमी स्थित नेहरू बाजार में और नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित गुड़िया तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक फूलपुर दीपक पटेल की संस्तुति पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने तालाब, झील के सौंदर्यीकरण के लिए 40-40 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। जिससे यहां पर सौंदर्यीकरण का काम होगा। विधायक ने बताया कि इसके साथ ही नगर निगम विस्तारित क्षेत्र व मलिन बस्ती में इन दोनों नगर पंचायतों में सीवेज के काम के लिए 50 लाख व 65 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। विधायक दीपक पटेल ने बताया कि इसके लिए उन्होंने संस्तुति की थी। दोनों ही जगह यह काम जरूरी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.