मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट ने बुधवार को दो नक्सलियों के विरुद्ध दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया। मीनापुर में छह वर्ष पहले नक्सली वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में दोनों की गिरफ्तार हुई थी। इसमें शिवहर जिले के तरियानी थाना के औरा गांव निवासी विजय पासवान उर्फ कर्ण और पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के काशी पकड़ी गांव निवासी सुरेंद्र राम उर्फ जयंत शामिल हैं। इन दोनों के विरुद्ध आरोप तय किए जाने के बिंदु पर गुरुवार को सुनवाई होगी। उनके विरुद्ध दो वर्ष पहले चार्जशीट दाखिल की गई थी। एसएसपी की अनुशंसा पर विधि विभाग ने दोनों के विरुद्ध पिछले सप्ताह मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी थी।मीनापुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजकुमार के बयान पर 29 जून 2020 को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.