नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Infinix ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन NOTE 60 Pro को दो नए रंगों के साथ पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के Mist Titanium और Frost Silver कलर वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इन नए कलर्स को ग्राहकों को आकर्षित करना है जो प्रीमियम लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि इन दोनों कलर को मॉडर्न मेटालिक फिनिश के साथ तैयार किया गया है। इससे फोन को और ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक मिलता है। नए कलर ऑप्शन के साथ भी फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपए रखी गई है। नए रंग पहले से उपलब्ध Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown वेरिएंट मौजूद हैं। डिजाइन के अलावा फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और AI फीचर्स जैसे प्र...