वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लहुराबीर स्थित पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज से गुरुवार को टीजीटी की पहली पाली की परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो साल्वरों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि परीक्षा पास कराने का ठेका दो-दो लाख रुपये में लिया था। इसके लिए 20-20 हजार रुपये एडवांस मिल चुके थे।गिरफ्तार आरोपियों में बिहार में सहरसा जिले के अमृतागढ़ (सोनबरसा) के अमृतराज आनंद और मधेपुरा में आनंद विहार स्थित पक्षमी बाइपास रोड के छोटू कुमार हैं। इंस्पेक्टर चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अमृतराज एमसीए पास है, बीपीएससी की तैयारी कर रहा है। यह भी पढ़ें- टीजीटी परीक्षा के नकलची अभ्यर्थी समेत दो आरोपित गिरफ्तार बताया कि वह बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के एकसार पिपरौली निवासी अमन कुमार की जगह परीक...