मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कभी घर बैठने वाली महिलाएं आज एक नहीं, बल्कि दो-दो रोजगार एक साथ कर रही हैं। दोगुनी आय के साथ ये महिलाएं अपने घर परिवार ही नहीं, जिले की भी तस्वीर बदल रही हैं।

महिलाओं की संख्या जिले की एक-दो नहीं, दो लाख महिलाएं दो-दो रोजगार कर रही हैं। कोई खेती के साथ दुकान तो कोई ट्रैक्टर के साथ होटल चला रही हैं। कम वित्तीय जोखिम वाले काम चुनकर ये महिलाएं कामयाबी की कहानी लिख रही हैं। जिले की बोचहां, मुशहरी, सकरा, मड़वन समेत अन्य प्रखंडों में इन महिलाओं की संख्या 10 से 20 हजार तक है। खास यह कि एक रोजगार से जब आय और आमदनी का बढ़िया जरिया बना तो उसी के लाभ से दूसरा रोजगार भी शुरू किया। परिणाम अब सकारात्मक दिख रहा है। एक रोजगार में अगर घाटा भी होता है तो इन महिलाओं के दो रोजगार की बदौलत घर की माली हालत खर...