दो दोस्तों घर से बुलाकर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- सकरा (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मछही पोखर के पास रविवार की देर रात बदमाशों ने दो दोस्तों को घर से बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीए के छात्र गोलू उर्फ देवांश की गर्दन रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। बीच-बचाव में देवांश के दोस्त सचिन राय उर्फ मुन्ना पर भी हमला कर दिया। दोनों युवकों के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं। दोनों लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरे थे। गंभीर हालत में मछही निवासी रुपेश पासवान के पुत्र देवांश और पल्लू राय के पुत्र सचिन को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने दोनों दोस्तों को फोन पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुरानी रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद मछही गांव का आरोपित परिवार के साथ घर छोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.