नोएडा, मई 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र में घंघोला गांव के समीप दस से अधिक युवकों ने मंगलवार को दो दोस्तों को रास्ते में रोक हमला कर दिया। एक युवक को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा गया। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दलेलगढ़ गांव निवासी कोशिंदर ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा करन मंगलवार को अपने दोस्त ऋषभ के साथ गांव की तरफ आ रहा था। वे घंघोला गांव के समीप पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे आठ से दस युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से हमला किया। करन को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि एक आरोपी शिवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शिवा करीब दो साल पहले करन के साथ स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.