हापुड़, अप्रैल 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में उस वक्त गहरा शोक छा गया, जब सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना पहुंची। जैसे ही यह दुखद सूचना मोहल्ले में फैली, हर गली में सन्नाटा पसर गया और लोगों की आंखें नम हो गई। बताया गया कि दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे और रविवार को बाइर पर सवार होकर निकले थे। किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। घरों में रोने बिलखने की आवाजें गूंजने लगी, जिससे पूरे माहौल को गमगीन बना दिया। यह भी पढ़ें- बिजली से पोल से टकराई अनियंत्रित बाइक दो की मौत, दो घायल मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर आठ में शोक का ऐसा माहौल था कि कई घरों में चूल्हें तक नहीं जले। पड़ोसी और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ...