मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीझील ओवरब्रिज पर रेलिंग से बाइक टकराने से हुई दो दोस्तों की मौत में वैशाली के गोरौल थाने के भटौलिया निवासी वीरेंद्र साह के कुल का चिराग बुझ गया। दुर्घटना में वीरेंद्र के पुत्र विवेक कुमार उर्फ राजा (19) की मौत हो गई थी। विवेक दो बहनों पर इकलौता भाई था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन छोटी है। कन्हौली विशुनदत्त में किराए के मकान में रह रहे वीरेंद्र की पत्नी का इकलौते पुत्र की मौत के गम में तबियत बिगड़ गई है। विवेक की मां का इलाज चल रहा है। विवेक उर्फ राजा बीए पार्ट का छात्र था। वह दीवान रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ रहा था। काजी मोहम्मदपुर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि दुर्घटना को लेकर वीरेंद्र साह ने थाने में आवेदन दिया है। उनके आवेदन को ट्रैफिक थाने में स्थानांतरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.