आगरा, अप्रैल 12 -- आगरा नक्कालों का हब बनता जा रहा है। यहां पर आए नकली सामान पकड़े जा रहे हैं। हाल में छापेमारी के दौरान प्यूमा कंपनी के जूते और एलवी (लुई विटॉन) के लोगो आदि सामग्री मिली है। जिसके आधार पर कंपनी के अधिकृत कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पहला मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां प्यूमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भूपिन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर बाजार में छापेमारी की। जांच के दौरान दो दुकानों पर नकली प्यूमा जूते बेचे जाने का खुलासा हुआ। पहली कार्रवाई टीएन ट्रेडर्स नामक दुकान पर की गई, जहां दुकानदार विकार अहमद से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान से 194 जोड़ी नकली प्यूमा जूते बरामद हुए। इसके बाद टीम ने खान साहब फुटवियर पर छापा मारा। यहां दुकानदार आरिफ के कब्जे से 270 जोड़ी नकली जूते बरामद ...