अमरोहा, मार्च 9 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला गुजरी में रविवार रात एक चाय की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते भड़कनी शुरू हुई लपटों ने पास की ही एक अन्य दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग के तेजी से बढ़ते दायरे के बीच बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानें बंद कर जा चुके आसपास के दुकानदार भी मौके पर आ गए। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।शहर के मोहल्ला काजीजादा निवासी अनीस अहमद की बाजार गुजरी में चाय और समोसे की दुकान है जबकि उनकी दुकान के पास में ही अन्य दुकानें भी हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे लेकिन देर रात करीब 12:30 बजे अचानक उनकी दुकान से आग की लपटें उठने लगीं, धुआं निकलता देख राहगीर रुक गए। देखते ही देखते आग ने विकर...