सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एनएच 28 पर करौंदा मासिना चौराहा पर रविवार रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का नकदी सहित सामानों पर हाथ साफ कर दिया और चलते बने। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।जोगिया निवासी देवेंद्र कर पाठक के दुकान का ताला तोड़कर चोर छह लाख की कीमत का तीन कैमरा, डीवीआर चुरा ले गए। ग्राहक सेवा केंद्र से भी चोरों ने लगभग साढ़े तीन लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया। देवेंद्र कर पाठक के अनुसार प्रतिदिन की तरह वह रविवार को भी दुकान बंद कर घर जोगिया चले गए थे। सुबह किसी ने सूचना दी कि आपका शटर आधा खुला है। सूचना पाकर परिवार सहित दुकान पहुंचा तो देखा का कैमरों, डीवीआर के साथ नकदी गायब है। वह दुकान पर मिक्सिंग का काम करते थे। पा...