समस्तीपुर, फरवरी 18 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित पान दुकान सहित दो दुकानों में चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। घटना सोमवार की देर रात की बताई गई है। इस संबंध में दुकानदारों ने थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत की है। पीड़ित दुकानदार भगवानपुर कमला वार्ड 8 निवासी संतु महतो ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि प्रत्येक दिन की भांति वे शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच रात में चोर दुकान का ताला तोड़ कर दुकान से करीब बीस हजार की सामग्री चोरी कर ली। चोरों ने बगल के सरायरंजन थाना क्षेत्र के गंगसारा निवासी मो सलाम की दुकान से भी करीब 5 हजार रुपए की सामग्री एवं 14 सौ रुपए नकदी की भी चोरी कर ली। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पूसा महमदा चांदनी चौक के निकट हुआ हादसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.