नोएडा, मार्च 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ता रोड पर स्थित सरकारी स्कूल के पास सोमवार की रात दो कॉस्मेटिक की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस के अनुसार कुलेसरा के पुस्ता रोड पर किशन सिंह और राजन की कॉस्मेटिक की दुकान है। सोमवार की रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद आग दूसरी दुकान तक पहुंच गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकानों में आग लगी देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। इसके बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आग से ...