बोकारो, मार्च 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8सी स्थित राय चौक में रविवार की सुबह अचानक लगी आग गयी। इसमें दो जनरल स्टोर जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते दोनों दुकानें चपेट में आ गये। घटना में आरके जनरल स्टोर व पवन जेनरल स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद झारखंड अग्रिशमन दस्ता के दो वाहन पहुंचे। आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में रखी सामानों के जलने से अनुमानित पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानों का शटर तोड़कर खोला गया। उसके बाद अंदर लगी आग को बुझाया ग...