शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- टीन की दो दुकानें काट कर चोर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर आने जाने वाले लोगों की पड़ताल कर रही है। डभौरा गांव निवासी अहमद हुसैन ने बताया कि निगोही तिलहर मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास उनकी जूता और बैग की एवं उसी के पड़ोस में बहादुरगंज की किरण प्रजापति की कपड़ों की टीन की दुकान है। किरण प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली जाकर तो पीछे की ओर से रोशनी आ रही थी और दुकान का सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने देखा कि उनकी तथा उनके पड़ोस के अहमद हुसैन की दुकान पीछे से कटी हुई है। चोरी होने की सूचना से तमाम भीड़ जमा हो गई। व्यापारी अहमद हुसैन ने बताया कि उनकी दुकान से चोर लगभग 90 हजार के जूते, बैग एवं अंडरगारमेंट चुरा ले गए ...