गोड्डा, जनवरी 30 -- पथरगामा । 35 वां सिद्धू कानू मेला का आयोजन हरकठा गांधीग्राम के मैदान में आयोजन किया जाएगाl इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के अलावे सिद्धू कान्हू के जीवन पर आधारित ड्रामा एवं नगाड़े नाच का आयोजन किया जाएगाl यह आयोजन 30 एवं 31 जनवरी 2026 को होगाl इस अवसर पर दो दिवसीय मेला का आयोजन भी किया जाएगाl जो बिगत 35 वर्षों से किया जा रहा हैl सिद्धू कानू मेला समिति ने बताया कि सिद्धू कानू ड्रामा में प्रथम पुरस्कार 20000 द्वितीय पुरस्कार 15 000 एवं तृतीय पुरस्कारRs.10000 रखा गया है l वहीं संथाली नगाड़े एनेच में प्रथम पुरस्कार 11,500, द्वितीय पुरस्कार 8500 एवं तृतीय पुरस्कार 6500 रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...