दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। रविवार को टाइनी टोट्स स्कूल में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। दूसरे एवं अंतिम दिन छोटे-छोटे बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के पेपर क्राफ्ट, आकर्षक एवं रंग-बिरंगे आर्टवर्क, डांस तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियाँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय के प्राचार्य नवीन सुब्बा ने भी बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को नई चीजें सीखने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- एमजीएम स्कूल में ग्...