पूर्णिया, अप्रैल 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के एकंबा पंचायत अंतर्गत विशंथा गांव में आयोजित दो दिवसीय सत्संग का भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। सत्संग के दौरान स्वामी पलटू दास जी महाराज एवं संत शैलेंद्र साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों संतों ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम में शामिल गायक-गायिकाओं तथा साधु-संतों ने भजन एवं साधुगान प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- प्रखंड में दो दिवसीय सत्संग, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु सत्संग के माध्यम से लोगों को ...