भागलपुर, दिसम्बर 19 -- नवगछिया प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा स्थित भगवानपुर पंचायत भवन के समीप 19 दिसंबर को दो दिवसीय सामूहिक संतमत सत्संग का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर संतमत परंपरा के प्रतिष्ठित संत स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज अपने अमृतवाणी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करेंगे। सत्संग के मानव जीवन की सार्थकता, आत्मज्ञान, सदाचार, प्रेम, करुणा, सेवा भावना तथा ईश्वर भक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। सत्संग आयोजन को लेकर आयोजक समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.