सीतामढ़ी, जून 25 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। मेहसौल में आयोजित वार्षिक शहीद-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस की शुरुआत गुरुवार को हुई।अमन एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मो. अलाउद्दीन बिस्मिल ने बताया कि प्रथम दिन गुरुवार को देर शाम शहीद-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस व दूसरे दिन शुक्रवार को मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मुहर्रम के अवसर पर इस कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय शहीद-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुईकॉन्फ्रेंस का उद्देश्य मो. अलाउद्दीन बिस्मिल ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक विकास, नैतिक मूल्यों और समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस पहल का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़...