गंगापार, फरवरी 1 -- मेजा के चन्द्रकली बालिका इंटर कॉलेज पकरी सेवार के मैदान पर दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश सोनकर व खेल के प्रबंधक रमेश चन्द्र पांडेय ने देते हुए बताया कि तहसील स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 2 व 3 फरवरी को होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव, विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल होंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...