पाकुड़, मार्च 9 -- ​पाकुड़। नगर के पुलिस लाइन स्थित बलियाडांगा मैदान में आयोजित दो दिवसीय 'विराट संत मत सत्संग ध्यान अधिवेशन' का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में देश-विदेश से आए महान संतों के प्रवचनों को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ​अधिवेशन में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी बुद्धानंद महाराज, स्वामी किशोरानंद शास्त्री और स्वामी अभिषेकानंद महाराज शामिल हुए। संतों ने अपने संबोधन में मानव जीवन में ध्यान, सत्संग और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। शनिवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक प्रवचन सत्र चला। दोपहर 2:00 बजे से पुनः भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कार्यक...