गिरडीह, मार्च 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। के एन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व के एन बक्शी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके खेलकूद प्रतियोगिता शुरु किया गया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक स्वास्थ्य का उत्सव है। यह हमें हार-जीत से ऊपर उठकर भागीदारी का महत्व सिखाती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, जो व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ एकता को बढ़ावा देता है। प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने लाया स्थानवार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मे 100 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम सूरजमुनि सोरेन, द्वितीय डॉली किरण बेसरा एवं तृतीय स्थान पर अंजलि आनंद रही। वहीं बालक...