सोनभद्र, फरवरी 25 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा बुधवार को सम्पन्न हो गया। क्रीड़ा प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में बुधवार को दूसरे दिन 500 मीटर दौड़ में मनीष, अमित और रविंद्र ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में आशीष, शमशाद तथा प्रियांशु रहे। गोला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में आकृति, प्रकृति और दिव्यांका, भाला फेंक में खुशी, आकृति तथा संध्या ने स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, नव निर्वाचित सचिव दिनेश कुमार शामिल रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव, डॉ अजय कुमार, डॉ मिथलेश गौतम, ड...