गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उद्भव-2026 13 व 14 मार्च को होगा। तकनीकी, प्रबंधन, सांस्कृतिक, साहित्यिक, फाइन आर्ट और फन एक्टिविटीज से जुड़े करीब 50 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं फेस्ट संयोजक प्रो. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक मनिंदर बुट्टर की लाइव प्रस्तुति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...