बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- जंक्शन मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत शनिवार की शाम दो दिवसीय वर्ग आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम चरण में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करें। साथ ही सभी एकजुट रहने का भी उन्होंने आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के पथ पर चलकर एक छोटे से राजनीतिक दल को आज विश्व के सबसे बड़े दल में परिवर्तित किया है। जिसके बाद सात सत्रों में संगठन के विभिन्न कार्यों की गहनता से चर्चा की गई। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, नवीन माहौर, त्रिवेंद्र राजोरा, सोनू पंडित, भगवानदास सैनी, सर्वेंद्र पंडित,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.