जौनपुर, मार्च 28 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव स्थित शारदा देवी महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय 34वां रोवर्स रेंजर्स समागम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुरू हुआ। जिसमें जिले के 16 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, निबंध प्रतियोगिता, कलर पार्टी के अलावा एकल गीत, सामूहिक गीत, स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उपस्थितों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रताप नारायण तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जहां बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है वहीं अनुशासन की भी सीख मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शंकर सिंह ओम तो संचालन राकेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर करमचंद यादव, संतोष यादव, प्रशांत शुक्ल, अवनीश मिश्रा, रेखा मिश्रा, राजेश यादव उपस्थित रहे। अंत में स्वागत भाषण प्राचार...