दो दिवसीय रोजगार मेले के पहले दिन 15 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, चार का चयन
संभल, जून 18 -- बदायूं रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन आयोजित चयन प्रक्रिया में 15 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिल सके। जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव पुठिया ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय रोजगार मेले के पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.