घाटशिला, अप्रैल 18 -- पोटका। प्रखंड के रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन छात्रों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ तकनीकी सत्र से हुआ। मौके पर अतिथि प्रो. डॉ. कल्याण कुमार ने जापान में रोजगार के अवसरों पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। इस सत्र में जापान में काम करने के इच्छुक नर्सिंग पेशेवरों के लिए अंतरराष्ट्रीय कैरियर की संभावनाओं, आवश्यकताओं और मार्गों के बारे में जानकारी दी गई। अंतिम तकनीकी सत्र खुली चर्चा मंच के रूप में आयोजित की गई। छात्रों ने अतिथि वक्ता के साथ सक्रिय रूप से संवाद किया। यह भी पढ़ें- छात्रों ने सीखे मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी के गुर वक्ता ने छात्रों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। अध्यक्ष ...