बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र स्थित टीआरसी कॉलेज में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। पारम्परिक ज्ञान एवं सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भारतीय ज्ञान प्रणाली की भूमिका विषयक थीम पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। संगोष्ठी का शुभारंभ डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति व मुख्य अतिथि प्रो. (डा.) बिजेन्द्र सिंह प्रो. (डा.) बीपी सिंह, डा. जयशंकर प्रसाद, डा. मंजुल त्रिवेदी, लॉ कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष डा. सुजीत चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने संगोष्ठी की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता ...