आदित्यपुर, मार्च 26 -- आदित्यपुर। नव युवक बजरंग अखाड़ा समिति, दिल्ली बस्ती (आदित्यपुर-1) द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कमिटी के संरक्षक सह भाजपा नेता छवि महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 एवं 28 मार्च 2026 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 27 मार्च (शुक्रवार) की संध्या 6 बजे से कलकत्ता जागरण एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं 28 मार्च (शनिवार) को शाम 6 बजे से विराट छऊ नृत्य का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार श्री नेपाल महतो (पुलीसिया) एवं श्री कार्तिक कर्मकार (पुलीसिया) के बीच प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में बॉबी महतो, दुलाल महतो, टीपू महतो, ...