गाजीपुर, मार्च 2 -- सैदपुर। नगर के रंगमहल स्थित श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास तपोस्थली पर आयोजित दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव का शनिवार देर रात समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। वही मां काली के रौद्र रूप और मशाने की होली वाली झांकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। बता दे की रंगमंहल परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। जिसके उपलक्ष में श्री श्री 1008 बाबा श्यामदास सेवा संघ द्वारा बीते शुक्रवार को दो दिवसीय रंगभरी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यह आयोजन बाबा श्याम दास सेवा संघ और क्षेत्र के सभी नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसमें पीएन सिंह, काजल किन्नर,अजय वर्मा, सत्यनारायण चौहान, गौरव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.