रांची, जनवरी 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। दो दिनी मां शक्तिपीठ मेला सालहन का आयोजन 30 और 31 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। मेला समिति के मुख्य संरक्षक खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि मेला का मुख्य आकर्षण टुसू प्रदर्शनी, बालिका फुटबॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। मेला समिति का संरक्षक डॉ रिझू नायक, राजू प्रमाणिक, शिबू मुंडा, सिकंदर अंसारी, एतवा भगत, संयोजक रोहित करमाली, अध्यक्ष राजू करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर मुंडा, संजय करमाली, सचिव मुन्ना महतो, सहसचिव प्रकाश नायक, देशराज मुंडा, मनेश महतो, बिरजा मुंडा, उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, दुर्योधन नायक, सुजीत उरांव, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुंडा, सहकोषाध्यक्ष अजय करमाली को बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...