औरंगाबाद, मार्च 13 -- मदनपुर प्रखंड के तेलडीहा में मां जौहरिया शक्ति महोत्सव दो दिवसीय 15 व 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। पूजा अर्चना के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समिति के वरीय कार्यकर्ता विनय कुमार सिंह ने बताया कि 15 मार्च को मां जौहरिया की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक इसके बाद 11 बजे सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन होगा। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, रात्रि में झांकी और जागरण कार्यक्रम होगा। 16 मार्च को स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन होगा। रात में झांकी प्रदर्शन व भक्ति जागरण कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.