खगडि़या, मार्च 26 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल मां कात्यायनी स्थान में दो दिवसीय कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ बुधवार की शाम में डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों व न्यास समिति के सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि मां कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सर्वप्रथम इस अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। गायक राजकुमार पोद्दार द्वारा माता के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पशचात राज्य स्तरीय रवि आनंद स्टार नाइट द्वारा माता का जागरण व माता की झांकी प्रस्तुत की गई। गायिका सोनिया सिंह, गायक रवि आनंद, गौरव ठाकुर व कल्यना मंडल द्वारा एक से ब...