सिद्धार्थ, फरवरी 18 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। भारत और नेपाल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के शहर के बीएसए ग्राउंड में दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 18 व 19 फरवरी को होगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति-पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश व जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और पारंपरिक विरासत से जुड़े विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 18 फरवरी को दिन में दो बजे सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके बाद शाम चार बजे से बीएसए ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी, एक जनपद-एक उत्पाद प्रदर्शनी, भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों पर आधारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.