मधेपुरा, मार्च 16 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित मंडल अध्यक्ष पश्चिमी के आवास पर आयोजित भाजपा के दो दिवसीय मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को समापन हो गया। इससे पहले शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, जिला महामंत्री विनोद सरदार, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, अभिषेक साह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वर्ग गीत व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडल अध्यक्ष पश्चिमी राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सत्र में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.