दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। इस दौरान वे दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दुर्गा पूजा के दौरान राज्य का यह उनका पहला दौरा है। अधिकारियों ने बताया कि शाह रात करीब 8.15 बजे यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अहमदाबाद से यहां आए हैं और वे दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रात में रुकेंगे।वे रविवार को सुबह 10.45 बजे रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय, बेलूर मठ जाएंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, वे हावड़ा जिले के बाली में 'देशबंधु क्लब' की दुर्गा पूजा में सुबह 11.30 बजे शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शक्तिफार्म में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, महासप्तमी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.