गोड्डा, जनवरी 30 -- बसंतराय प्रतिनिधि। बसंतराय गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर बेलडीहा स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज़ाद स्पोर्ट्स एंड मेंटर युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता लगातार 23वीं बार आयोजित की गई, जिसमें बिहार झारखंड के साथ आसपास के जिलों की नामी टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाह नगर शाहपुर एवं गोल्डन स्टार कित्ता केंदुआ के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में शाह नगर शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कित्ता केंदुआ को 1-0 से पराजित कर सीरीज अपने नाम कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने खेलों में रोमांच भर दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री सह गो...