दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ
अल्मोड़ा, मई 13 -- मुकेश सक्टा, सल्ट। आदर्श जीआईसी मानिला के समीप प्राचीन सिदेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद शिव शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा रथखाल बाजार से तल्ला मानिला देवी मंदिर होते हुए सिदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। ढोल-नगाड़ों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। यहां यज्ञ संरक्षक नागा बाबा श्री गंगा गिरी महाराज, यजमान विधायक महेश जीना, रमेश लौखचौरा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.