बोकारो, अप्रैल 5 -- पेटरवार फोटो 01 प्रशिक्षण में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्रीजगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन व समापन पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रहलाद महतो ने किया।इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा ने भाजपा का इतिहास पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रभारी संजय सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी संजय सिन्हा, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी ने विभिन्न पहलुओं पर जानकारी...