आगरा, मार्च 26 -- मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत गुरुवार को लड़ामदा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। यहां किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दो दिन के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को सॉस, मुरब्बा, आचार, शरबत सहित कई उत्पाद बनाने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं। पति के साथ घर चलाने में सहयोगी बन रही हैं। इस मौके पर खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी ताराचंद, बिचपुरी ब्लॉक से महिला समूह अधिकारी दिलीप सिंह, महावीर प्रधान, रतन सिंह, प्रवेश देवी, मनीषा, लक्ष्मी देवी, ममता देवी, बीनू, नीतू, वीरमती आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...