भागलपुर, अगस्त 13 -- सुल्तानगंज। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक-शिक्षिका को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बीआरसी से नामित किया गया है। बीआरसी कर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के सफल संचालन के लिए हाई स्कूल के एक शिक्षक को नामित किया गया है। 19-20 अगस्त को दो दिवसीय प्रशिक्षण पटना सिटी में होगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: स्कूली छात्राओं को दिया जाएगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...