दरभंगा, मई 31 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। भाजपा के तत्वावधान में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ दरभंगा जिला पूर्वी की ओर से चिकनी में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण सह प्रमुख उत्तर-पूर्व क्षेत्र राजकुमार शर्मा, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी मृत्युंजय झा, प्रदेश 20 सूत्री सदस्य एवं जिला प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, विधायक मैथिली ठाकुर, सुजीत कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जिला महामंत्री शत्रुध्न सहनी आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान व जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने...