गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर। भाजपा महानगर के तत्वावधान में मेडिकल रोड स्थित एक रिजार्ट में 27 और 28 जून को आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का सानिध्य कार्यकर्ताओं को मिलेगा। विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...